Yamaha की 4 बाइक आने वाली है जो की मार्किट को हिला कर रख देगी, फोटोज फीचर्स और कीमत यहाँ देखें – Yamaha Upcoming Bikes

Yamaha Upcoming Bikes
Yamaha Upcoming Bikes

Yamaha Upcoming Bikes: नई दिल्ली में हुए Bharat Mobility Global Expo 2025 में Yamaha India ने अपनी मौजूदगी से सभी को प्रभावित कर दिया। इस इवेंट में कंपनी ने अपनी कई लेजेंडरी बाइक्स को शोकेस किया। इनमें शामिल थीं: YZR-M1 (MotoGP बाइक), R-Series (R15, R3 और R7), MT-Series (MT-15, MT-03 और MT-09) इसके अलावा, Yamaha ने इस एक्सपो में अपनी पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल – 2025 FZ-S Fi DLX लॉन्च की। साथ ही, Lander 250 और Tenere 700 का भी भारत में डेब्यू हुआ।

2025 Yamaha MT-03

यह बाइक दिसंबर 2024 में पहली बार ग्लोबली दिखाई गई थी। उम्मीद थी कि इसे Expo 2025 में दिखाया जाएगा, लेकिन यह वहां मौजूद नहीं थी। इसमें अब नए कलर ऑप्शन और कुछ छोटे अपडेट मिले हैं। खास नया रंग है Ice Storm पेंट स्कीम, जिसमें व्हाइट बॉडी और ब्लू स्ट्राइप्स दिए गए हैं। इसमें अब LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलेगा। इसके अलावा, अब इसमें Assist & Slip Clutch स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दिया गया है। बाकी बाइक का इंजन और लुक पहले जैसा ही रहेगा।

इसे भी पढ़ें:- मेगा ऑफर! Redmi का ये फ़ोन मिल रहा है केवल ₹11990 में, कैमरा 108MP 12GB रैम और 256GB स्टोरेज – REDMI Note 13 5G

2025 Yamaha R3

यह बाइक अक्टूबर 2024 में ग्लोबली दिखाई गई थी। भारत में इसे 2025 के बीच तक लॉन्च किया जा सकता है। इसका डिज़ाइन Yamaha की बड़ी बाइक YZF-R9 से इंस्पायर्ड है। इसमें तीन रंग मिलेंगे: Team Yamaha Blue, Matte Stealth Black, ड्यूल-टोन: Lunar White + Nebula Blue इसमें नया LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल-मैसेज अलर्ट फीचर दिया गया है। इंजन वही पुराना 321cc पैरेलल-ट्विन है, जो 41.4 bhp पावर और 29.5 Nm टॉर्क देता है।

Yamaha R7

Yamaha इंडिया फिर से अपनी बड़ी बाइक पोर्टफोलियो को भारत में वापस लाने की सोच रही है। R7 इसी का हिस्सा होगी और इसे 2025 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इसका लुक Yamaha R9 से मिलता-जुलता है। R7 भारत में Triumph Daytona 660 और Honda CBR650R को टक्कर देगी।

फीचर्स:

  • स्लिपर क्लच
  • डुअल-चैनल ABS
  • क्विकशिफ्टर
  • डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक्स

इंजन:

  • इसमें होगा 689cc ट्विन-सिलेंडर इंजन।
  • पावर: 73 bhp @ 8,750 rpm
  • टॉर्क: 67 Nm @ 6,500 rpm
  • गियरबॉक्स: 6-स्पीड
  • सस्पेंशन: KYB फुली एडजस्टेबल USD फ्रंट फॉर्क्स और रियर मोनो-शॉक
  • व्हील्स: 17-इंच

इसे भी पढ़ें:- आ गया Hero Splendor नए अवतार में, पहले से ज्यादा माइलेज 75kmpl और कीमत भी कम – Hero Splendor Plus Xtec

Yamaha MT-09

इस बाइक को Yamaha ने Expo 2025 में शोकेस किया। खबर है कि इसकी बुकिंग जून-जुलाई 2025 से शुरू होगी। यह बाइक भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में लाई जाएगी। इसका मतलब है कि डिलीवरी केवल कन्फर्म बुकिंग के बाद मिलेगी। इंजन और परफॉर्मेंस: इसमें है 890cc 3-सिलेंडर CP3 इंजन। पावर: 117 bhp, टॉर्क: 93 Nm, गियरबॉक्स: 6-स्पीड मैनुअल, साथ में ऑप्शनल Y-AMT ऑटोमैटिक यूनिट भी मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top